{"_id":"6a1b21ac24a01af6e9021a5f","slug":"bloody-clash-over-four-bighas-of-land-many-injured-including-women-and-innocent-girl-rewari-news-c-198-1-fth1001-239362-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चार बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं व मासूम बच्ची समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चार बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं व मासूम बच्ची समेत कई घायल
Sat, 30 May 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 30 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में घायल परिजन अस्पताल में भर्ती। स्रोत: संवाद
भिवाड़ी। जिले के तिजारा थाना क्षेत्र में चार बीघा जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। ताऊ-भतीजे के परिवार के बीच हुए संघर्ष में महिलाओं और चार माह की मासूम बच्ची सहित कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया है।
पीड़ित सुनील ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने चार बीघा खेत में तारबंदी का कार्य करा रहा था। इसी दौरान उसके ताऊ ताराचंद मौके पर पहुंच गए। जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सुनील का आरोप है कि विवाद के दौरान पहले दूसरे पक्ष ने हमला किया, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।
सुनील के अनुसार वह शिकायत दर्ज कराने तिजारा थाने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंच गए और वहां मौजूद महिलाओं व बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में नीतू, पूजा, पायल, ओमवती, मुस्कान, सविता और सुनीता सहित कई लोग घायल हो गए। चार माह की एक बच्ची भी इस संघर्ष की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल सुनीता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अलवर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही तिजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।