फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Block level meeting of Dhanak Samaj on 14th, discussion on social upliftment will be held.

Rewari News: धानक समाज की ब्लॉक स्तरीय मीटिंग 14 को, समाज उत्थान पर होगी चर्चा

Tue, 09 Dec 2025 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Block level meeting of Dhanak Samaj on 14th, discussion on social upliftment will be held.
आगामी कार्यक्रम को लेकर आपस में बातचीत करते धानक समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। धानक समाज के कार्यालय में बैठक कर रविवार 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे अनुसूचित जाति धर्मशाला मीरपुर में सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। धानक समाज के प्रधान वेदप्रकाश बनवाल ने बताया कि समाज के उत्थान, संगठन मजबूती और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए जिले में ब्लॉकवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक स्तरीय कमेटियां गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन

अब तक खोल, नाहड़, डहीना, बावल और जाटूसाना ब्लॉक की कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। बावल ब्लॉक की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अगली बैठक रेवाड़ी ब्लॉक की होगी जिसके तहत 14 दिसंबर को मीरपुर में बैठक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

वेदप्रकाश बनवाल ने बताया कि बैठक में समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। समाज के युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों के प्रति जागरूक करने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। इसके साथ ही युवाओं के लिए जिलास्तर पर कोचिंग सेंटर की स्थापना पर विचार किया जाएगा ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी मार्गदर्शन पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में समाज में फैल रही कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा होगी। विशेष रूप से नशा मुक्ति, मृत्यु भोज जैसी अनावश्यक परंपराओं को समाप्त करने व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए डीजे बजाने पर रोक लगाने पर भी विचार किया जाएगा। धानक समाज रेवाड़ी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed