फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Block level competition in KBC at Nehrugarh Government School

Rewari News: नेहरूगढ़ सरकारी स्कूल में खंडस्तरीय प्रतियोगिता केबीसी में

Tue, 11 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Block level competition in KBC at Nehrugarh Government School
खंड स्तरीय केबीसी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : स्कूल
कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेहरूगढ़ में खंडस्तरीय केबीसी (कुशल बिजनेस चैलेंज) प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया और अपने अभिनव व व्यावसायिक विचारों से सभी को प्रभावित किया। इसमें प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनथल ने पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया कि शिक्षा के साथ-साथ वे किस प्रकार कुशल उद्यमी बनकर न केवल स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में सुनीता, श्याम, मनीष, सरिता तथा पूजा ने अपनी भूमिका निभाई और प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत नेहरूगढ़ के सरपंच आशीष प्रजापति ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजन समिति का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed