{"_id":"6a0a077f37ac60c9960b427e","slug":"blinkit-riders-stage-protest-in-bhiwadi-demanding-increase-in-wages-rewari-news-c-198-1-rew1001-238633-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी में पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए ब्लिंकिट राइडर्स ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी में पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए ब्लिंकिट राइडर्स ने किया प्रदर्शन
Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। ऑन-डिमांड डिलीवरी सर्विस ब्लिंकिट में कार्यरत राइडर्स ने रविवार को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के मद्देनजर मेहनताना बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। राइडर्स ने थड़ा मोड़ स्थित ब्लिंकिट स्टोर के सामने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।
राइडर्स का आरोप है कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है। महज 10 रुपये प्रतिदिन या प्रति ऑर्डर बढ़ोतरी की मांग रखी थी लेकिन कंपनी प्रबंधन ने इस मांग पर भी नाराजगी जताते हुए कई राइडर्स की आईडी डीएक्टिवेट कर दी। इससे प्रभावित राइडर्स के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
राजेश कुमार ने बताया कि वह 4 साल से इस स्टोर में काम कर रहे हैं। कंपनी से पैसे बढ़ाने की मांग तो मेरी आईडी निष्क्रीय कर दी गई। स्टोर में काम करने वाले 8 से 10 अन्य युवकों की भी आईडी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
कमल ने बताया कि हमने सिर्फ 10 रुपये बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद प्रबंधन ने हमारी आईडी बंद कर दी। अब न काम है, न कमाई। मजबूरन हम एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं।
राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह डेढ़ साल से ब्लिंकिट स्टोर से जुड़े हैं। 12 घंटे काम करने के बाद बड़ी मुश्किल से 600 से 700 रुपये मिल पाते हैं।
हालांकि, ब्लिंकिट प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राइडर्स ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे भी बड़ा आंदोलन कर सकते हैं।