{"_id":"6772e1b314c43b19b90d48ae","slug":"bku-chaduni-leaders-told-problems-to-cm-rewari-news-c-198-1-rew1001-213398-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाकियू चढ़ूनी के नेताओं ने सीएम को बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाकियू चढ़ूनी के नेताओं ने सीएम को बताईं समस्याएं
Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 17हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री नायब सैनी से प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में मिला। इस दौरान किसान-मजदूरों का मुद्दा उठाया।
पंजाब सीमा पर चल रहे आंदोलन पर सीएम सैनी से कहा कि केंद्र सरकार से बात करके अनशन तुड़वाया जाए। भारत सरकार आंदोलनकारियों से बात करे। मुख्यमंत्री के घर यूनियन की बैठक ढाई घंटे चली। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान मजदूरों की जो मांग है, उनको बहुत जल्दी पूरा करने की कोशिश रहेगी। राष्ट्रीय प्रधान गुरुनाम सिंह चढ़ूनी और झज्जर की महिला प्रधान ममता कादयान, दक्षिणी हरियाणा के प्रभारी रवि यादव व रेवाड़ी जिला के प्रधान समय सिंह नेता उपस्थित रहे। रेवाड़ी जिला के मुख्य मुद्दों में बाजरा, भावांतर का पैसा, क्षतिपूर्ति पोर्टल के ऊपर पर भी चर्चा हुई। एचआईएसएसडीसी जो डूंगरवास मसानी के किसानों के बिल्डिंग के पैसे उन पर भी चर्चा विस्तार से हुई और अन्य कई मसलों के ऊपर बातचीत हुई। समय सिंह प्रधान ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा के अंदर सामान बंटवारा का नहरी पानी भी मिलना चाहिए। दक्षिणी हरियाणा के प्रधान रवि यादव ने सीएम को विस्तार से जिले की समस्याओं से अवगत कराया मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अहीरवाल के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करेंगे।