फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bjp

आम लोगों के हित में काम कर रही सरकार- मूलचंद्र शर्मा

Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
bjp
भाजपा की बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा व अन्य। - फोटो : Rewari
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आमलोगों के हित में पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है। रोडवेज विभाग जल्द ही एक हजार नई बसें खरीदेगा। हरियाणा में सभी मार्गों पर बस चलाने के लिए लगभग 12 हजार बसों की जरूरत है। एक अप्रैल से यूरो-6 बसें आवश्यक हो जाएंगी। उसके बाद ही बसों की खरीद के लिए राज्य परिवहन ऑर्डर जारी करेगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर के सेक्टर-12 स्थित रामगढ़-भगवानपुर रोड पर प्रस्तावित नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट का मामला खत्म हो चुका है, ऐसे में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 9 जनवरी को ही भूमि मालिकों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका को खारिज कर दिया गया था। ऐसे में अब शहर को जल्द ही नया बस स्टैंड मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले शुक्रवार को परिवहन मंत्री ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कार्यालय में तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। मंत्री ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव के आवास पर भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा किकार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed