फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bjp

सीएम आज दो जनसभाओं से साधेंगे समीकरण

Mon, 14 Oct 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
bjp
bjp - फोटो : Rewari
रेवाड़ी के बाद अब बावल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में घमासान शुरू हो गई है। टिकट वितरण को लेकर असंतोष को लेकर कार्यकर्ताओं को मनाने में संगठन के बड़े नेता दिन-रात पसीना बहा रहे है। इसके बावजूद बगावती स्वर शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बावल में जहां नाराज कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने की धमकी दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रेवाड़ी में निर्वतमान विधायक और आजाद प्रत्याशी कापड़ीवास के समर्थन में पार्टी के काफी कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। इस बीच, सोमवार को सीएम मनोहर लाल जिले में आ रहे हैं। उनका यह दौरा कार्यकर्ताओं की नाराजगी कितनी कम कर पाएगा। इसका फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

टिकट वितरण के असंतोष के बीच बावल विधानसभा क्षेत्र के खोल मंडल के भाजपा अध्यक्ष दयाराम जांगिड़ की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी का प्रत्याशी अच्छा न होने की वजह से वह लोग दूसरे प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। इस बैठक में दयाराम जांगिड़ के अलावा गढ़ी बोलनी मंडल के अध्यक्ष सुंदरलाल बिठवाना के भी मौजूद रहने का दावा किया जा रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बगावती स्वर में कहा कि उन लोगों की आपत्ति के बाद भी पार्टी नेतृत्व ने उन लोगों की इच्छा की परवाह नहीं की। इसके विरोध में पार्टी प्रत्याशी के विरोध का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, गढ़ी बोलनी भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल बिठवाना ने कहा कि रेवाड़ी विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रणधीर सिंह कापड़ीवास के लिए प्रचार कर रहा हूं। जिले की दो विधानसभा सीटों पर टिकट वितरण को लेकर इस असंतोष को लेकर पार्टी नेतृत्व वैसे तो पूरी तरह अवगत है। इसके लिए बैठकें भी हुई। इसके बावजूद प्रत्याशी नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में नाकाम रहे है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने एक बैठक कर नाराज कार्यकर्ताओं के गुस्से को शांत कराने की कोशिश की लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। वहीं, भाजपा के जिला महामंत्री प्रीतम सिंह चौहान ने कहा कि सोमवार को रेवाड़ी व बावल में सीएम मनोहर लाल की जनसभाएं है। इन जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के मंडल अध्यक्षों से लेकर पन्ना प्रमुख व अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मामला संगठन के बड़े पदाधिकारियों के संज्ञान में हैं। पार्टी पूूरे मामले में नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी व बावल में भाजपाईयों के बीच मचे घमासान के दौरान सीएम मनोहरलाल दोनों विधानसभाओं में सोमवार को चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बावल में शाम साढ़े सात व रेवाड़ी में साढ़े आठ बजे चुनावी सभाएं होनी हैं। भाजपाईयों को सीएम किस तरह से साध पाएंगे बड़ा सवाल है। बावल में रविवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों पहले ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव के कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी को लेकर राव इंद्रजीत के सामने हुए घमासान हो चुका है। विवाद के बाद से ही कुछ भाजपा पदाधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी जिला से बाहर लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed