फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP prepared election strategy

Rewari News: भाजपा ने तैयार की चुनाव की रणनीति

Sun, 25 Aug 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
BJP prepared election strategy
फोटो: 34रेवाड़ी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण चतुर्वेदी के आने पर स्वागत करते जिला अध्यक्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने शनिवार को जिले की तीनों विधानसभा में बैठकें कर कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिए। इस दौरान चुनाव की रणनीति तय की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि वे सबसे पहले रेवाड़ी भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ रेवाड़ी के प्रवासी प्रभारी हर्ष यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। रेवाड़ी विधानसभा पदाधिकारियों को बैठक को संबोधित करते हुए अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि हरियाणा में चुनाव का बिगुल बज चुका है। हमें इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना है। आप डोर टू डोर व बूथ से बूथ तक पार्टी व भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। उन्होनें कहा कि जिले में लगभग 800 बूथ हैं तथा प्रत्येक बूथ पर 2 दिनों के अंदर कार्यालय भी खोले जाऐंगे। उन्होनें कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वन रैंक वन पेंशन लागू हुई। बावल में कैबिनेट मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने उनका स्वागत किया व उन्हें बताया कि भाजपा सरकार ने बावल में अनेक प्रगतिशील कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed