फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP orgnise Signature compain in support of CAA

भाजपा ने भगत सिंह चौक पर सीएए के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 09 Jan 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP orgnise Signature compain in support of CAA
हस्ताक्षर अभियान चलाते भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल व उपस्थित अन्य पदाधिकारी। - फोटो : Rewari
वीरवार को धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पालीवाल सहित सभी धारूहेड़ा मंडल पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

पालीवाल ने बताया कि 5 जनवरी से लगातार भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग कार्यक्रमों से नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इसी क्रम में वीरवार को धारूहेड़ा में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है तथा इस कानून की विस्तृत जानकारी सभी को दी गई है। उन्होंने बताया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह सही बात को भी गलत ठहरा कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता ने उनको नकार दिया है। देश की जनता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों में विश्वास करती है। इस अवसर पर राव शिव रतन सिंह, जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, महामंत्री सुरेश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि मनोज सैनी, पार्षद अशोक जोशी, पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी, पूर्व पार्षद प्रेमदास लोधी व संदीप बोहरा, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, सत्य सैनी, राहुल जोशी, धारूहेड़ा के पूर्व सरपंच राव शिवदीप सिंह, शेर सिंह प्रजापत, नानक चंद खोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष टीना शर्मा, वीर सिंह चौधरी, प्रकाश सैनी, ईश्वर मुकदम, पार्षद दिनेश मुकदम, नरेश वशिष्ठ, प्रताप सैनी, किशोरी पार्षद, मास्टर नेमीचंद व आनंद राठौड़ आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed