फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP Mahila Morcha demonstrated strength against Mamata Banerjee

Rewari News: ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने किया शक्ति प्रदर्शन

Wed, 06 Mar 2024 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha demonstrated strength against Mamata Banerjee
रेवाड़ी। तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष डॉ. कविता की अध्यक्षता में तीनों विधानसभा में स्कूटी रैली का आयोजन हुआ। बावल विधानसभा की प्रभारी हेमलता तंवर रही, कोसली विधानसभा की प्रभारी सरोज यादव व रेवाड़ी विधानसभा की प्रभारी दीवा भारद्वाज रही।
विज्ञापन

रैली शक्ति वंदन अभियान के तहत पश्चिम बंगाल की महिलाओं को शक्ति देने के लिए एवं प्रधानमंत्री को समर्थन देने के लिए की गई। यह रैली अग्रसेन चौक से झज्जर चौक तक आयोजित हुई। रैली को पूर्व प्रत्याशी भाजपा सुनील मूसेपुर एवं जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने झंडी दिखाई। सुनील मूसेपुर ने कहा अति निंदनीय है संदेश खली की घटना, महिला मुख्यमंत्री होने के नाते समझनी चाहिए महिलाओं की पीड़ा। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने कहा, प्रधानमंत्री महिलाओं के विकास के नए द्वार खोल रहे हैं। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉक्टर कविता ने कहा कि संदेश खाली की पीड़ित महिलाओं को समर्थन देने के लिए आज स्कूटी रैली निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed