{"_id":"69177fd1cd85ec387704fe4d","slug":"bjp-leaders-elated-as-nda-secures-landslide-victory-in-bihar-rewari-news-c-198-1-rew1001-228955-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर गदगद हुए भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर गदगद हुए भाजपाई
विज्ञापन
सेक्टर 4 में लड्डू बांटकर खुशी मनाते भाजपाई। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : 1
रेवाड़ी। बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत और रिकॉर्ड जीत से भाजपाई गदगद हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के सेक्टर चार स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को इस जीत की बधाई दी।
इस दौरान वक्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा सरकार की नीतियों की जीत बताया। बिहार चुनाव की गिनती शुरू होने के साथ-साथ मिल रहे स्पष्ट संकेतों के बाद से ही विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के सेक्टर चार स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एकत्रित होना शुरू हो गया था।
इस मौके पर युवा नेता नई दिशा युवा मंच के संयोजक एडवोकेट निशांत यादव ने कहा कि बिहार की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी की जीत है। एनडीए सरकार ने बिहार की काया पलटने के साथ-साथ वहां की जनता को सुशासन देने का कार्य किया है।
विज्ञापन
यही कारण रहा कि 2020 के मुकाबले इस बार एनडीए को 70 से अधिक सीटों का फायदा हुआ है। बिहार की जनता ने विकास और सुशासन पर अपनी मुहर लगाकर लोगों को बरगलाने वालों को करारा जवाब देने का कार्य किया है।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की पत्नी सविता यादव, डीएम यादव, पंकज कुमार, एडवोकेट राहुल यादव, महेंद्र, विक्रम यादव, महेंद्र सिंह, चमन छावड़ी, हरिश यादव, श्याम सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद