फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP cannot count even one task in Rewari: Chiranjeev

रेवाड़ी में एक कार्य भी नहीं गिना सकती भाजपा : चिरंजीव

Fri, 20 Sep 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP cannot count even one task in Rewari: Chiranjeev
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने कहा कि दस वर्ष में भाजपा रेवाड़ी में एक कार्य भी नहीं गिना सकती है। सरकार ने यहां कोई विकास कार्य नहीं कराया।

ये बातें चिरंजीव राव ने छह गांवों में आयोजित जनसभाओं में कहीं। उन्होंने गांव भगवानपुर, रामगढ़, चिल्लड़, धनोरा, जाट भुरथल, जैतपुर, गंगायचा अहीर के अलावा शहर की नई बस्ती, इंदिरा काॅलोनी, छिपटवाड़ा मोहल्ला में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। कांग्रेस 36 बिरादरी की पार्टी है जो सभी वर्गों का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रेवाड़ी में कुछ नहीं किया। अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में रेवाड़ी में एक भी कार्य भाजपा नहीं गिना सकती है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अपनी जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी चिरंजीव राव के पक्ष में जल्द ही चुनाव प्रचार करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed