फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike thief gang caught, 15 stolen bikes recovered

बाइक चोर गिरोह पकड़ा, चोरी की 15 बाइकें बरामद

Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bike thief gang caught, 15 stolen bikes recovered
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह पकड़ा है। गिरोह ने दो माह में 17 बाइक चोरी की थी जिसमें से 15 बाइक बरामद कर ली। गिरोह ने बताया बुलेट व स्पलेंडर बाइक खास तौर पर उनके निशाने पर होती थी। पकड़े गए चारों चोरों की निशानदेही पर 15 बाइक बरामद कर ली गई। गिरोह का मास्टर माइंड राजस्थान का रहने वाला है। यह जानकारी डीएसपी मोहम्मद जमाल ने दी।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि बाइक चोरी के एक मामले में सिटी पुलिस ने रेवाड़ी के विकास नगर निवासी नवीन उर्फ कालिया व गांव मुंडिया खेड़ा निवासी तरुण को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ करने के बाद गिरोह का खुलासा हुआ। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने राजस्थान के राज व रेवाड़ी के ही आनंद नगर निवासी गोपाल को गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गिरोह के चारों बदमाशों ने बाइक चोरी की 17 वारदात अकेले रेवाड़ी में अंजाम देने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि राजस्थान के पावटा का रहने वाला राज गिरोह का मास्टर माइंड था। राज ने ही रेवाड़ी निवासी तीनों आरोपियों को अपने गिरोह में शामिल किया और फिर मार्च से मई की शुरुआत तक अकेले रेवाड़ी जिले में बाइक चोरी की 17 वारदात को अंजाम दिया। बाइक चोरी में प्रयोग होने वाला मास्टर की का प्रबंध राज ही करता था। 18 अप्रैल को साधुशाह नगर में डॉ. दिनेश के क्लीनिक के बाहर से बाइक चोरी हुई तो गिरोह पुलिस की नजर में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखता था चोरी की बाइक
डीएसपी सिटी ने बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड चोरी की गई बाइक अपने घर में रखता है। उसके घर से चोरी की 11 बाइक बरामद की गई जिसमें चार बुलेट शामिल हैं। चोरी की यह सभी वारदातें रेवाड़ी के सदर, मॉडल टाउन, सिटी, धारूहेड़ा थाना के एरिया में अंजाम दी गईं।

उन्होंने बताया कि मार्च में बढ़ती बाइक चोरी की वारदात के बाद एसपी राजेश कुमार ने सिटी एसएचओ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा। बदमाशों से दो बाइक और बरामद की जानी है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के निशाने पर स्पलेंडर और बुलेट बाइक होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed