{"_id":"66033785e3063d8dd10b97b5","slug":"bike-stolen-from-young-man-who-went-to-fair-rewari-news-c-198-1-rew1001-202518-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेले में गए युवक की बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेले में गए युवक की बाइक चोरी
Wed, 27 Mar 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव मुढ़लिया में आयोजित मेले से एक व्यक्ति की बाइक चोरी चली गई। पुलिस को दी शिकायत में नया गांव निवासी बलवान ने बताया कि वह 25 मार्च की शाम 4 बजे गांव मुढ़लिया में मेले में गया था। मेले के बाहर उसने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। जब वह वापस मेले से बाहर आया तो उसने देखा की मोटरसाइकिल उपरोक्त स्थान पर नहीं है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
सरकुलर रोड के पास खड़ा ट्रैक्टर चोरी
रेवाड़ी। सरकुलर रोड के पास से एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चोरी चला गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव मोतला कलां निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह कानोड़ गेट पर पानी सप्लाई करने का काम करते हैं। उन्होंने अपना ट्रैक्टर पानी सप्लाई में लगाया हुआ है। 23 मार्च को शाम 7 बजे उसने सरकुलर रोड के पास ट्रैक्टर खड़ा किया था। सुबह जब वह ट्रैक्टर लेने के लिए आए तो ट्रैक्टर गायब था। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति ट्रैक्टर ले जाता नजर आ रहा है।