फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike riding company employee died due to Scorpio collision

Rewari News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार कंपनीकर्मी की गई जान

Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike riding company employee died due to Scorpio collision
बावल। दिल्ली जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास एक स्कॉर्पियो कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची कसौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जिला चुरू के गांव लालासर निवासी राजू सिंह ने बताया कि मंगलवार की तड़के वह उसका दोस्त महेश चंद (38) दोनों बावल स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। वह दोनों सर्विस रोड से कंपनी जा रहे थे। सुबह करीब सवा तीन बजे दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार से आई स्कॉर्पियो कार ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी, जिससे महेशचंद दूर जाकर गिरा और राजू दूसरी और गिरा। हादसे में महेशचन्द के चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से महेशचंद को बावल स्थित सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने महेशचंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कसौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed