फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider woman dies due to canter collision, son narrowly saved

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Sat, 05 Nov 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies due to canter collision, son narrowly saved
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार देर शाम गांव निखरी के शनि मंदिर के पास कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा हादसे में बाल बाल बच गया। महिला रेवाड़ी में अपने बेटे के साथ भांजी की शादी में शामिल होने जा रही थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम जिले के गांव ढाणी कुंभावास निवासी सुमित कुमार देवउठनी एकादशी पर उसके मामा की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए बाइक पर अपनी माता सीमा देवी (52) के साथ रेवाड़ी जिले के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव काठुवास के नजदीक एक रिसोर्ट में शामिल होने जा रहा थे।
विज्ञापन

बाइक सुमित चला रहा थे और सीमा देवी पीछे बैठी हुईं थीं। जब वह दोनों हाईवे पर दिल्ली से जयपुर की तरफ गांव निखरी के शनि मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सीमा देवी सड़क पर गिर गई और सुमित सड़क किनारे गिर गए। चालक ने कैंटर को रोकने की बजाय सीमा देवी को रौंदते हुआ आगे बढ़ गया। इसके बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया तथा सीमा देवी को इलाज के लिए रेवाड़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को सीमा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं सुमित की शिकायत पर फरार कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed