फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider killed in car collision, woman injured

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला घायल

Wed, 05 Jan 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in car collision, woman injured
रेवाड़ी। बनीपुर चौक पर सोमवार की शाम को कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया। वहीं, गढ़ी बोलनी में ढ़ाणी के पास खेत से पैदल घर आ महिला को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कसौला थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई गांव देवता कोटपुतली निवासी प्रवीन शर्मा की शिकातय पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई विक्रम गुुरुग्राम में काम करता है। बीती रात करीब साढ़े छह बजे वह बनीपुर चौक पर उसका इंतजार कर रहा था। जब वह बाइक लेकर बनीपुर चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आई कार ने बाइक को टक्कर मारी तथा सड़क पर गिरने के बाद उसका सिर कुचल दिया। हादसे के बाद घबराहट में उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी तथा परिजनों मौके पर पहुंचे। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, गढ़ी बोलनी में ढ़ाणी के पास खेत से पैदल घर आ रही महिला को कसौला चौक की तरफ से पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दी शिकायत गांव गढ़ी निवासी महिला राजबाला ने बताया कि वह खेत से पैदल घर की तरफ आ रहीं थीं। गांव की ढ़ाणी के समीप कसौला चौक की तरफ से आ रहीं एक कार उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला राजबाला की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed