{"_id":"67dc63bd27d7874711031f06","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-at-mastapur-chowk-rewari-news-c-198-1-rew1001-216748-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मस्तापुर चौक पर सड़क दुघर्टना में बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मस्तापुर चौक पर सड़क दुघर्टना में बाइक चालक की मौत
Fri, 21 Mar 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाइवे पर मस्तापुर चौक के पास दुघर्टना में बाइक चालक की मौत हो गई।
गांव चांदनवास निवासी सुंदर ने रोहड़ाई थाना पुलिस को बताया कि 19 मार्च को करीब दोपहर 2 बजे उसका भाई विक्रम सिंह जब मोटरसाइकिल से मस्तापुर चौक के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर रॉन्ग साइड में आ गया। विक्रम सिह ने अपनी मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर से बचाया तो वह रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे उसको काफी गंभीर चोटें आईं। उसी समय बाइक चालक राजीव निवासी गांव गोपालपुर गाजी भी ट्रैक्टर को बचाते हुए रोड पर खडे ट्रक से टकरा गया, जिससे उसको भी चोटें लगी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा राजीव का इलाज चल रहा है। पुलिस ने सुंदर की शिकायत पर रोड पर खड़े ट्रक चालक व ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।