{"_id":"6847313f28178b778806468a","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-2-in-critical-condition-rewari-news-c-198-1-rew1001-220841-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर
Tue, 10 Jun 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शादीपुर-गुड़ियानी गांव के बीच सोमवार सुबह 10 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार शादीपुर निवासी कपिल की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त ललित और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है।
शादीपुर निवासी कपिल अपने दो दोस्तों ललित और सचिव के साथ बाइक से खाना खाने के लिए गुड़ियानी गांव से घर लौट रहा था। इसी दौरान शादीपुर-गुड़ियानी गांव के बीच ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों दोस्तों ललित और सचिन भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि कपिल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ललित और सचिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कपिल गुड़ियानी गांव की गैस एजेंसी में नौकरी करता था। उसको सगाई 2 माह पहले ही हुई थी। दोनों परिवारों ने तय किया था कि अगस्त में शादी होगी। इसको लेकर कपिल नया मकान भी बनवा रहा था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में गम का माहौल है।
रिश्तेदार रामनिवास के अनुसार कपिल की मां की 2 और बहनें हैं, जिनकी शादी भी शादीपुर गांव में हुई है। कपिल की मौसी ने उसे गोद लिया था। मौसी ने ही उसका रिश्ता तय किया था और विवाह की तैयारी जुटी हुई थी। कोसली थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।