{"_id":"6a1b22f812409c271907a047","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-rewari-news-c-198-1-fth1001-239360-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। शहर में शनिवार की देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार अरावली विहार सेक्टर नौ निवासी संजीव कुमार (46) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा भगत सिंह कॉलोनी स्थित नगीना गार्डन के सामने हुआ।
अरावली विहार सेक्टर-9 निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी सीमा के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। निर्माणाधीन जिला अस्पताल के सामने उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। हादसे संजीव और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां संजीव ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी सीमा को निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार आशियाना रंगोली निवासी ब्रह्मजीत यादव के नाम पर पंजीकृत है। हालांकि घटना के समय कार कौन चला रहा था, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस वाहन चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक के बेटे विनीत कुमार की शिकायत पर भिवाड़ी थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रात के समय दृश्यता कम होने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।