{"_id":"66e4950c54601c1c7c0187d4","slug":"bike-driver-dies-due-to-collision-with-vehicle-rewari-news-c-198-1-fth1001-209292-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
Sat, 14 Sep 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारुहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव डुंगरवास के पास एक बाइक सवार की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सुनारिया निवासी अमित यादव के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ततारपुर इस्तमुरार निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि वीरवार शाम 7 बजे के आसपास वह बावल से हाईवे पर गांव डुंगरवास के रास्ते से अपने घर जा रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तभी अचानक एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।