फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike driver dies due to collision with speeding car

Rewari News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Wed, 23 Oct 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 23 Oct 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to collision with speeding car
फोटो : 03रेवाड़ी। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत : वीडियो ग्रैप
रेवाड़ी। शहर के तुर्कियावास रोड पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शास्त्री नगर निवासी दिशांत (32) के रूप में हुई है। घटना के बाद ड्राइवर कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी सत्यवान ने बताया कि दिशांत बड़ा बेटा था। दिशांत किसी काम से मीरपुर गांव गया हुआ था। बाइक से घर लौटते वक्त तुर्कियावास रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दिशांत दूर जाकर गिरा। वहीं चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

तुर्कियावास गांव के ही एक युवक ने दिशांत को संभाला और एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सत्यवान अस्पताल पहचे। सदर थाना पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लेकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed