{"_id":"69e528d58761db2ac708f259","slug":"bike-collides-with-a-pile-of-mud-young-man-dies-rewari-news-c-198-1-rew1001-237072-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार को साबन पुल के पास सर्विस रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव रसियावास निवासी रामवीर है। रामवीर धारूहेड़ा से अपने गांव रसियावास से लौट रहे थे।
जब वह साबन पुल के पास पहुंचा उस समय सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। सर्विस रोड पर मिट्टी का एक बड़ा ढेर पड़ा हुआ था जो स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सीधे उस ढेर से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त रामवीर के रूप में हुई।