फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Big consignment of drugs used for intoxicants caught, mother and son arrested

Rewari News: नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी, मां-बेटा गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Big consignment of drugs used for intoxicants caught, mother and son arrested
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी पुलिस चौकी ने भारी मात्रा में नशे के रूप में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाओं, इंजेक्शन और एमटीपी किट के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने धंधे में संलिप्त आरोपी के मामा व एक अन्य की भी तलाश में दबिश तेज कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर राजस्थान के टपूकड़ा की ओर से महिला और युवक नशे के लिए प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाएं लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने गढ़ी बोलनी के निकट नाकेबंदी कर दी। बाइक पर आ रहे युवक को रुकवाकर उनके बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। पुलिस ने जिला ड्रग कंट्रोलर डाॅ. अमनदीप चौहान को सूचना देकर मौके पर बुलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई। आरोपियों के बैग से नशे के लिए प्रयोग होने वाले 600 इंजेक्शन, नींद के लिए उपयोग की जाने वाली 200 गोलियां, 1600 कैप्सूल व महिलाओं के गर्भ की जांच करने वाली प्रतिबंधित 10 एमटीपी किट तथा कई अन्य दवाएं बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों की पहचान कोसली की सैनिक कॉलोनी निवासी जितेंद्र व उसकी मां कमलेश देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के टपूकड़ा से हो रही थी सप्लाई
पुलिस की आरंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाओं के कारोबार में जितेंद्र का मामा व टपूकड़ा का एक व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना कर दिया है। चौकी प्रभारी ब्रह्मजीत ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद नशे की दवाओं की तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed