{"_id":"65ce779b80706ddb6f0cd486","slug":"bhiwadis-contaminated-water-again-comes-to-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-200870-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा में फिर आया भिवाड़ी का दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा में फिर आया भिवाड़ी का दूषित पानी
Fri, 16 Feb 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बेसटेक सिटी के पास नाले के माध्यम से आया गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। भिवाड़ी का दूषित पानी नाले के माध्यम से फिर धारूहेड़ा में आ चुका है। वीरवार को बेस्टेक सिटी के सामने नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव की स्थिति बन गई। शाम तक पानी फिर सर्विस रोड पर पहुंच गया। इस दौरान लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भरने से पैदल जाने में भी लोगों को परेशानी हुई।
कुछ दिनों पहले भी दूषित पानी सर्विस रोड तक पहुंच गया था। उस दौरान मोटर लगाकर पानी को निकाला गया था। अब फिर से वही स्थिति पैदा हो चुकी है। जलभराव से वीरवार की शाम कंपनी से छुट्टी करके लौट रहे लोगों को आने-जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जाम की स्थिति भी देखने को मिली। मौजूदा समय में सर्विस रोड पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। जलभराव से कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जो काम कुछ समय में खत्म होना था उसे लंबा टाइम लग जाएगा। दूसरी तरफ एनएचएआई भी पानी भरने के कारण परेशान है। इसे लेकर बाकायदा डीसी को भी कुछ दिनों पहले पत्र लिखा गया था।
इस समस्या को लेकर मंगलवार को राजस्थान की ओर से उच्चाधिकारियों की बैठक हुई थी लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। बैठक में कहा गया था कि दूषित पानी को लेकर जल्द ही समाधान किया जाएगा और इसके कारणों का भी पता लगाया जाएगा। दूषित पानी को स्वच्छ कर उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
भिवाड़ी से आ रहे दूषित पानी पर जल्द लगेगी रोक
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीव सिंह ने बुधवार को भी सख्त कदम उठाने का मन बना लिया है। दरअसल, धारूहेड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि 16 फरवरी को एम्स के शिलान्यास का कार्यक्रम है। इसके बाद धारूहेड़ा में भिवाड़ी के दूषित पानी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। मौजूदा समय में धारूहेड़ा से जो दूषित पानी आ रहा है उसको बंद कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि धारूहेड़ा की जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
नवंबर 2023 में खोला गया था नाला
पिछले वर्ष नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में बाबा बालक नाथ रैंप तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे थे, रैंप तो नहीं तोड़ा गया मगर नाला खोल दिया गया था। तभी से स्थिति खराब हो रही है। दूसरी तरफ गंदे पानी के समाधान के लिए इस साल उम्मीद है कि व्यवस्था दुरुस्त हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अब राजस्थान में भी बीजेपी की सरकार है और हरियाणा में भी बीजेपी है। इससे पहले राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी जिस वजह से हमेशा दूषित पानी को लेकर विवाद बना रहता था और एक दूसरे पर आरोप लगाए जाते थे।
रैंप की ऊंचाई रह गई है 2 फीट
अब दूषित पानी का बहाव निरंतर चलने के कारण धारूहेड़ा से भिवाड़ी लेन की तरफ का रैंप आधा से ज्यादा खुद ही टूट कर बिखर गया है। ऊंचाई 2 फीट रह गई है। लगातार भिवाड़ी से आ रहा दूषित पानी नालों के माध्यम से अब धारूहेड़ा में प्रवेश कर रहा है। रैंप के क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़े गड्ढे बन चुके हैं जिससे एक साइड में ही लोग अपने वाहन को ले जा और ला रहे हैं। इस दौरान लंबे जाम की स्थिति बनती है। अगर रैंप इसी प्रकार टूटता रहा तो आने वाले दिनों में पानी धारूहेड़ा में भी प्रवेश कर सकता है।
वर्जन
सर्विस रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। पानी आने की वजह से हमेशा परेशानी होती है। उच्चाधिकारियोंं को अवगत कराया जाएगा।-
योगेश, एनएचएआई अधिकारी।
-- -- -- -