{"_id":"6828d6dff421b5ff940e597f","slug":"bhagatram-and-chhotu-ram-chowk-will-be-shifted-people-will-get-relief-from-jam-rewari-news-c-198-1-rew1001-219648-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भगतराम व छोटूराम चौक होंगे शिफ्ट, लोगों को जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भगतराम व छोटूराम चौक होंगे शिफ्ट, लोगों को जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
फोटो : 5बावल स्थित छोटूराम चौक। संवाद
सोनू सैनी
बावल। कस्बे के भगतराम चौक और छोटूराम चौक पर लगने वाले जाम से अब लोगों को अब जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका की तरफ से चौक को शिफ्ट करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पूरे काम में 18 लाख रुपये खर्च होंगे। फिलहाल इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।
काम पूरा होने के बाद लोगों को बाजार में जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। चौक को शिफ्ट करने की मंजूरी मिलने में ही लगभग 2 साल लग गए। निर्माण कार्य शुरू होगा तो करीब 2 महीने में कार्य पूरा होने की संभावना है। जाम की वजह से लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी होती है कई बार दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए नगर पालिका की मीटिंग में 2 साल पहले चौक को शिफ्ट करने के लिए चर्चा हुई थी।
नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि अब जब मंजूरी मिल गई है तो टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में यही कोशिश रहेगी कि यह काम समय से पूरा हो जाए। कई बार यहां पर जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यह कस्बे का काफी व्यस्त चौक है। संवाद