{"_id":"68dd6fdc2ddfdfcece0212d8","slug":"bhagat-singh-is-a-unique-source-of-inspiration-for-the-youth-karan-singh-rewari-news-c-198-1-fth1001-226690-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए भगत सिंह एक अद्वितीय प्रेरणास्रोत : करण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए भगत सिंह एक अद्वितीय प्रेरणास्रोत : करण सिंह
विज्ञापन
फोटो : 22रेवाड़ी। आईजीयू में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती और राजा राव बीरेंद्र सिंह की पुण
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राजा राव बीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया।
मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं बल्कि युवाओं के लिए अद्वितीय प्रेरणास्रोत हैं। उनके साहस, त्याग और बलिदान से आज भी नई पीढ़ी प्रेरित होती है और सामाजिक व राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित होती है।
विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. बलकार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राजा राव बीरेंद्र सिंह के समाज और किसान हितैषी योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजा राव बीरेंद्र सिंह का जीवन समाज सेवा और किसानों के उत्थान के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन
डॉ. बलकार सिंह ने जल्द ही राजा राव बीरेंद्र सिंह पर एक राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बीरेंद्र सिंह, डॉ. अविनाश आर्य, डॉ. कमलेश नरवाना और डॉ. मंजू भी उपस्थित रहे। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने शहीद भगत सिंह और राजा राव बीरेंद्र सिंह की स्मृति को नमन करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।