फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Beware - now cyber fraud in the name of booster dose

सावधान - अब बूस्टर डोज के नाम पर साइबर ठगी

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Beware - now cyber fraud in the name of booster dose
कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाने के लिए सरकार की ओर से बुजुर्गों व फ्रंट लाइन वर्कर को बूस्टर डोज दिए जाने की सूचना भी साइबर अपराधियों के लिए लाभप्रद साबित हो रही है। जिला पुलिस ने लोगों से ऐसे ठगों से बचने की अपील की है। कई राज्यों में बूस्टर डोज लगाने के नाम पर लोगों से ठगी के मामले सामने आने के बाद रेवाड़ी पुलिस ने जिला वासियों से आग्रह किया है कि वे ऐसी किसी भी कॉल या संदेश पर अमल नहीं करें, जोकि ऐसी बात कहता है। यह साइबर ठगी करने वालों की साजिश होती है, जिसमें फंसने के बाद साइबर अपराधी उस व्यक्ति की जमा पूंजी को निकालकर चुपचाप निकल जाते हैं।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने कहा कि साइबर ठग अलग अलग तरह से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उनकी नई चाल बूस्टर डोज लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने की सामने आई है और कई राज्यों में ऐसे मामले भी सामने आए हैं। ठग कोरोना वैक्सीन व बूस्टर डोज के फर्जी मैसेज व लिंक भेजकर बैंक डिटेल, ओटीपी नंबर लेकर खातों से रुपये निकाल लेते हैं। ऐसे में लोग अपना ओटीपी नंबर, खाता नंबर या अन्य जानकारी किसी से शेयर न करें। अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज का प्रति उत्तर न दें। किसी से भी सीवीवी, ओटीपी और क्रेडिट कार्ड का नंबर साझा न करें। अपनी पर्सनल जानकारी और आधार संख्या किसी के साथ शेयर न करें। आम लोगों को ठगी से बचने के कुछ बातों का ध्यान भी रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

किसी भी तरह का ऐप को डाउनलोड न करें
एसपी ने कहा कि जिलावासी बूस्टर डोज के रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी तरह का ऐप को डाउनलोड न करें। जिस तरह वैक्सीन लगवाने के लिए आरोग्य सेतु एवं कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन होता था या आप सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लेते हैं उसी तरह की प्रक्रिया बूस्टर डोज के लिए भी होगी। सरकार कभी भी आपसे ऐसी गतिविधियों के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने का आग्रह नहीं करती। अब साइबर ठग लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के नाम पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर जिओ, एयरटेल व अन्य मोबाइल कंपनियों के फ्री रिचार्ज का झांसा दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी एसएमएस या फोन काल से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed