फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Become a customer care officer and withdraw Rs 1.11 lakh from the account

कस्टमर केयर अधिकारी बन खाते से निकाले 1.11 लाख रुपये

Sun, 11 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Become a customer care officer and withdraw Rs 1.11 lakh from the account
रेवाड़ी। साइबर अपराधियों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक व्यक्ति के खाते से पीटीएम एप के जरिए एक लाख 11 हजार 533 रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से रुपये निकलने का पता लगने के बाद पीड़ित ने साउथ रेंज साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कंवाली निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें एक मेडिकल स्टोर पर पेमेंट करनी थी। उन्होंने गुगल-पे एप से रुपये भेजे, लेकिन एप ने काम नहीं किया। उन्होंने गुगल पर कस्टमर केयर के नंबर सर्च कर संपर्क किया तो दूसरी ओर से वापस काल करने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद किसी अन्य मोबाइल नंबर से उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह कस्टमर केयर से बोल रहा है और उनसे मोबाइल में गुगल-पे एप खोलने के लिए कहा। इसके बाद भी गुगल-पे एप नहीं चला तो उनसे पेटीएम एप खोलने के लिए कहा गया। उन्होंने पीएम एप पर कुछ नंबर भरने के लिए कहा। नंबर भरने के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो उनसे मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एनी डेस्क एप डाउनलोड होते ही उनका मोबाइल व पेटीएम अकाउंट अपने आप चलने लगा। पेटीएम के जरिए उनके यश बैंक के खाते से 72 हजार 564 रुपये और पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 38 हजार 969 रुपये निकल गए। इसके बाद आरोपितों से उनका संपर्क टूट गया। सुनील ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed