फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   because of the farmer protest continues second day nh highway-48 jam

हाईवे-48 की जयपुर-दिल्ली लेन दूसरे दिन भी रही बंद

Tue, 15 Dec 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
because of the farmer protest continues second day nh highway-48 jam
दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन दूसरे दिन भी बंद रही। पुलिस के हाईवे पर बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने के चलते किसानों ने हाईवे पर ही टेंट लगा दिए हैं। वहीं दूसरी ओर रेवाड़ी के बावल स्थित आंबेडकर पार्क में सोमवार को महापंचायत का आयोजन कर किसान करीब 30 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले। पुलिस ने इनमें से 15 किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बता दें कि बॉर्डर पर किसान योगेंद्र यादव के नेतृत्व में धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट भी किसानों के साथ बॉर्डर पर डटे हुए हैं। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार जानबूझ कर हालात को बिगाड़ रही है। पुलिस ने किसानों को हाईवे पर चढ़ने से रोकने के लिए पांच स्थानों पर बैरिकेड लगाए हुए थे, लेकिन बावल स्थित आंबेडकर पार्क में महापंचायत के बाद किसान बैरिकेड तोड़ते हुए हाईवे तक पहुंच गए। यहां पर करीब एक घंटे तक किसानों व पुलिस की बीच नोकझोंक हुई। महापंचायत के बाद करीब 30 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर किसान दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने बनीपुर चौक पर किसान नेता रामकिशन महलावत, सरजीत महलावत, नवीन सोहलोत, अशोक व खुशवंत सहित करीब 15 किसानों को हिरासत में ले लिया। किसानों का आरोप है कि अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। पुलिस शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। इसके बाद किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक के पास सर्विस लेन पर धरना शुरू कर दिया। खेड़ा बॉर्डर पर किसानों ने उपवास रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन

रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा
बहादुरगढ़ से रेवाड़ी-रोहतक हाईवे से होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों के जत्थे पहुंचने के इनपुट पर पुलिस ने हाईवे के गंगायचा टोल प्लाजा से लेकर रोहड़ाई मोड़ तक सुरक्षा बढ़ा दी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे बंद न हो, इसके लिए पुलिस ने 10 से अधिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार करीब एक हजार किसान बहादुरगढ़ से रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर पर पहुंचने के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-1,2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed