फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Beautification of parks in Dharuhera will cost Rs 2.2 crores

Rewari News: धारूहेड़ा में 2.2 करोड़ से होगा पार्कों का सुंदरीकरण

Fri, 29 Nov 2024 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Beautification of parks in Dharuhera will cost Rs 2.2 crores
अंबेडकर पार्क का चल रहा सुंदरीकरण का कार्य। संवाद
धारूहेड़ा। लंबे समय बाद नगर पालिका की तरफ से पार्कों की सुध ली जा रही है। सेक्टर चार स्थित आंबेडकर पार्क का अब नगरपालिका द्वारा सुंदरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह पार्क नेचुरल रूप से लोगों की बीमारियों को भी दूर रखेगा, इसके लिए विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए जाएंगे। साथ ही इसमें ज्ञान प्राप्ति के लिए लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। इसमें बच्चे किताबों से ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही रंग बिरंगी लाइट लगाई जाएगी, जिससे फव्वारे की शोभा बढ़ाने का काम करेगी। इसके लिए लगभग 2 एकड़ में पहले से स्थापित आंबेडकर पार्क में सुंदरीकरण करने का कार्य तेजी से चल रहा है, इस पार्क में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। पार्क में 24 तरह के पौधे लगाए जाएंगे। हर पौधे के सामने उसका नाम और उस पौधे के पत्ते, छाल, फूल किस बीमारी में काम आते हैं, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। पार्क तैयार होने के बाद उसमें घूमने मात्र से ही कई बीमारियों को भगाया जा सकेगा। इस पार्क में पौधे लगाने का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूरे शहर का 6 करोड़ से होगा कायाकल्प

नगर पालिका ने धारूहेड़ा में विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। इस पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण के साथ स्ट्रीट लाइट, पार्कों में बच्चों के लिए खेल के उपकरण आदि की व्यवस्था की जानी है। वार्ड संख्या 2 में बच्चों के खेलने के उपकरणों की मरम्मत और रखरखाव पर 2.2 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को पीटर इटरप्राइजेज पूरा करेगी। धारूहेड़ा में कई चौराहों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। यह काम 2.46 लाख से किया जा रहा है। सड़क निर्माण और नवीनीकरण प्राथमिकता है। विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) लगाई जा रही हैं। वार्ड संख्या 13 में संजय चौधरी के घर से लेकर कृष्णा नारनोलिया के घर तक और वार्ड संख्या 7 में कलावती स्कूल से मनीष के घर तक सड़क निर्माण शामिल है। इसके लिए 5.15 लाख और 5.85 लाख का बजट आवंटित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षा जल संचयन प्रणाली बनाई जा रही

पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत वर्षा जल संचयन प्रणाली बनाई जा रही है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण है। यह परियोजना 2.12 करोड़ के निवेश से संचालित हो रही है। इसी के तहत एमसी कार्यालय के पास एक प्रमुख तालाब का पुनरुद्धार भी किया जा रहा है, जिसका बजट 42.62 लाख है। यह तालाब न केवल स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करेगा, बल्कि निवासियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।

वर्जन
पार्क के तैयार होने से इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तो लाभ मिलेगा ही, बल्कि अन्य आने वालों को भी इसका फायदा होगा। रात के समय में भी पार्क में लोग घूम सकेंगे, इसके लिए पार्क में 2 बड़ी लाइट भी लगाई जाएगी। इस पार्क को जल्द ही सुंदर बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।


- कंवर सिंह, नगर पालिका, चेयरमैन, धारुहेड़ा

पार्क का सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पार्क ने फव्वारा, लाइट और पैदल पथ सहित अन्य विभिन्न सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य विकास कार्य भी हो रहा है।
-प्रवीण कुमार, सचिव, नगर पालिका, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed