फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Be mentally and physically strong to stop atrocities: Sunita

अत्याचार रोकने के लिए मानसिक व शारीरिक मजबूत रहें : सुनीता

Fri, 25 Oct 2024 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Be mentally and physically strong to stop atrocities: Sunita
रेवाड़ी। महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते पुलिस की टीम। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। जाटूसाना के बीडीपीओ कार्यालय में छात्राओं, महिलाओं एवं आंगनबाड़ी वर्कर को आत्मरक्षा के साथ सशक्त बनाने को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस की दुर्गा शक्ति विंग द्वारा छात्राओं, महिलाओं और आंगनबाड़ी वर्कर को डायल 112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम, गुड टच व बैड टच, विभिन्न प्रकार के अपराधों, उनकी पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

मौके पर महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता ने कहा कि आज छात्राओं व महिलाओं को उन पर हो अत्याचार व शोषण को रोकने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। इसके लिए खुद अभिभावकों द्वारा भी छात्राओं को नियमित रूप से आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि वे मुश्किल परिस्थिति में भी मुसीबत का डट कर सामना कर सकें।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, अपराधियों की पहचान, बचाव व उनके निवारण के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। बताया गया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। अपने अकाउंट को प्राइवेट रखें, जिससे कि आप विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बच सकते हैं। इस अवसर पर बाल कल्याण अधिकारी सुमन यादव, महिला थाना प्रभारी पीएसआई सरिता, दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता, महिला सिपाही मनीषा व अन्य अधिकारी गण सहित अनेक छात्रा और आंगनबाड़ी वर्कर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed