फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BDPO arrested for taking bribe of Rs 35,000

Rewari News: 35 हजार रुपये रिश्वत लेते बीडीपीओ गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
BDPO arrested for taking bribe of Rs 35,000
रिश्वत के पैसे लेने पर रंगे हाथों गिरफ्तार बीडीपीओ सौरव उपाध्याय। संवाद - फोटो : स्कूल में सजी प्रभु यीशु की झांकी।
रेवाड़ी। एंटी करप्शन ब्यूरो नूंह की टीम ने शुक्रवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में 35 हजार रुपये रिश्वत लेते ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सौरव उपाध्याय को गिरफ्तार किया। टीम ने यह कार्रवाई दोपहर 12 बजे की।
विज्ञापन

बीडीपीओ सौरव उपाध्याय ने रेवाड़ी ब्लाॅक समिति से जुड़े विकास कार्यों से संबंधित 50 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। रिश्वत की मांग रेवाड़ी ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ममता यादव के पति रविंद्र खोला से की गई थी। काफी बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 35 हजार रुपये पर तय हुई थी।
विज्ञापन

रविंद्र खोला ने रिश्वत देने की जगह मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी नूंह की टीम ने आरोपी बीडीपीओ को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत एसीबी की टीम शुक्रवार को रविंद्र खोला को साथ लेकर गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय बीडीपीओ सौरव उपाध्याय अपने कार्यालय में मौजूद थे। जैसे ही रविंद्र खोला ने उन्हें तय रिश्वत की रकम 35 हजार रुपये सौंपी तभी एसीबी की टीम ने कार्यालय में छापा डालकर बीडीपीओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बीडीपीओ ने रिश्वत की रकम बरामद की।

-
आरोपी बीडीपीओ से पूछताछ कर रही एसीबी की टीम
एसीबी के अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी बीडीपीओ से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बीडीपीओ ने विकास कार्यों के बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। रिश्वत लेते बीडीपीओ गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और आम लोग इकट्ठा हो गए। एसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। आरोपी बीडीपीओ से पूछताछ के बाद यह भी जांच की जाएगी कि कहीं इससे पहले भी विकास कार्यों के बिल पास करने के नाम पर किसी अन्य से रिश्वत तो नहीं ली गई है। यदि जांच में अन्य मामलों का खुलासा होता है तो कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed