फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bawal Girls College needs a building from 2018

Rewari News: बावल कन्या महाविद्यालय को 2018 से भवन की दरकार

Fri, 03 May 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bawal Girls College needs a building from 2018
रेवाड़ी। बावल स्थित कन्या महाविद्यालय। संवाद
बावल। क्षेत्र का कन्या महाविद्यालय अपने दिन काट रहा है। छात्राओं की संख्या करीब 500 है। 9 कमरों की जरूरत है। मौजूदा समय में चार कमरे हैं। इसमें से दो में लैब और अन्य कार्य होते हैं। दो ही कमरे छात्राओं के लिए हैं। क्लास बरामदे में लगती है। लंबे समय से कमरों की मांग की जा रही है, लेकिन इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर को धूप निकलने के बाद छात्राएं परेशान होने लगती हैं। बता दें कि सरकार ने 20 किलोमीटर के दायरे में कन्या महाविद्यालय खोलने के निर्देश दिए थे। इसे देखते हुए वर्ष 2018 में बावल के कन्या स्कूल में ही कॉलेज की क्लास लगानी शुरू कर दी गई थी, जर्जर भवन के कारण बीते तीन वर्ष प्राइमरी स्कूल में कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया था। आलम यह है की उधार के तीन कमरों में महाविद्यालय चल रहा है।
विज्ञापन

तिहाड़ा निवासी जय कौशिक ने बताया की 2019 में पांच एकड़ जमीन कॉलेज के लिए दान दी थी। इसकी रजिस्ट्री हो चुकी है। दो साल कोरोनाकाल में निकल गए, जब बजट आया तो बीते तीन साल से धीमी गति से बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अभी तक जारी है। कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि पढ़ाई के समय प्राइमरी की बच्चियों का शोर होता रहता है। कॉलेज में तीनों संकाय की 520 छात्राएं हैं। बीए, बीकॉम, बीएससी की पढ़ाई होती है। कॉलेज में 17 टीचरों के पद प्रस्तावित हैं। कई बार स्टाफ की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हाल ही में स्टाफ ने निरीक्षण किया था। भवन निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। चार महीने में नया भवन मिलने की उम्मीद है।-ममता गुप्ता, प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed