फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Barmer-Delhi and Bhuj-Delhi Superfast train timings changed

Rewari News: बाड़मेर-दिल्ली और भुज-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन का समय बदला

Sat, 04 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 04 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Barmer-Delhi and Bhuj-Delhi Superfast train timings changed
रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन ने बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट और भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन समय में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 20487 बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 6 अक्तूबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अब गुरूग्राम स्टेशन पर 11:33 बजे आएगी और 11:35 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

पहले इस ट्रेन के आगमन का समय 11:40 और प्रस्थान का समय 11:42 बजे प्रस्थान था। इसके अतिरिक्त, दिल्ली कैंट स्टेशन पर नई समय सारणी अनुसार 11:57 बजे आगमन और 11:59 बजे प्रस्थान होगा। ट्रेन अपने निर्धारित समय अनुसार 12:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20983 भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 7 अक्तूबर से भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन पर 11:33 बजे आएगी और 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। पहले समय 11:40 बजे आगमन और 11:42 बजे प्रस्थान था। दिल्ली कैंट स्टेशन पर 11:57 बजे आगमन और 11:59 बजे प्रस्थान होगा और ट्रेन निर्धारित समय अनुसार 12:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। समय में बदलाव यात्रियों की सुविधा और समय पर गाड़ियों के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed