{"_id":"6945a4a06ce02322850404b8","slug":"bareilly-dorai-unreserved-special-train-to-operate-from-the-22nd-rewari-news-c-198-1-rew1001-230685-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बरेली-दौराई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बरेली-दौराई अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 से
Sat, 20 Dec 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजरती ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। भारतीय रेलवे ने उर्स मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए बरेली-दौराई (अजमेर)-बरेली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह सेवा यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04398, बरेली-दौराई (अजमेर) उर्स स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (कुल 7 ट्रिप) बरेली से प्रतिदिन शाम 4:50 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 4:10 बजे आगमन करेगी और 4:20 बजे प्रस्थान कर सुबह 7:55 बजे दौराई पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 04397, दौराई (अजमेर)-बरेली उर्स स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक (कुल 7 ट्रिप) दौराई से प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 15:50 बजे आगमन करेगी और 16:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:45 बजे बरेली पहुंचेगी।
विज्ञापन
इस रेलसेवा का मार्ग प्रमुख स्टेशनों से होकर जाएगा। इसमें रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जं, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर शामिल हैं। रेलवे ने बताया कि इस गाड़ी में 12 साधारण श्रेणी डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं, कुल 14 डिब्बे होंगे।