फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bareilly-Bhuj Express and two-and-a-half hours of Jammu and Kashmir were stuck due to farmer agitation

किसान आंदोलन के चलते बरेली-भुज एक्सप्रेस पौने दो और जम्मूतवी ढाई घंटे फंसी

Thu, 18 Feb 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bareilly-Bhuj Express and two-and-a-half hours of Jammu and Kashmir were stuck due to farmer agitation
रेवाड़ी-जयपुर रेलमार्ग पर अजरका स्टेशन पर रेलवे लाइन्‍ पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Rewari
कृषि कानूनों के विरोध में वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। किसानों के आंदोलन की वजह से जहां श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा, वहीं जम्मूतवी-जैसलमेर और बरेली-भुज एक्सप्रेस को रेवाड़ी जंक्शन पर रोक दिया गया इन ट्रेनों को क्रमश: सवा चार बजे और चार बजकर 42 मिनट पर रवाना किया गया। किसानों के ट्रैक पर बैठने से ट्रेन में सवार यात्रियों को तीन घंटे से ज्यादा रेवाड़ी जंक्शन पर गुजारना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के लिए श्रीगंगानगर पैसेंजर रेवाड़ी से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर हिसार होते हुए श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करती है, लेकिन किसानों के ट्रैक पर बैठने से वीरवार को इसे रद्द करना पड़ा। वहीं जम्मूतवी दोपहर डेढ़ बजे और बरेली-भुज 2 बजकर 10 मिनट पर रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंच गई थीं, लेकिन दिल्ली-जयपुर रेल मार्ग पर अजरका जंक्शन पर दोपहर 12 से चार बजे तक किसानों का धरना चलने के कारण दोनों ट्रेनों को रेवाड़ी जंक्शन पर ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं रेवाड़ी-रोहतक मार्ग पर भी किसानों ने पाल्हावास के पास धरना दिया जिसकी वजह से इस ट्रैक पर किसी भी ट्रेन के निकलने का समय नहीं था। आंदोलन को देखते हुए सुबह से ही रेवाड़ी जंक्शन के अलावा विभिन्न स्थानों पर आरएएफ, आरपीएफ, जीआरपी व रेवाड़ी पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजरका में महिलाएं भी प्रदर्शन में नहीं रहीं पीछे
कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 से 4 बजे तक रेल रोकने का आह्वान किया था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 13 दिसंबर से धरने पर बैठे किसानों ने ठीक 12 बजे दिल्ली-जयपुर रेलमार्ग पर अजरका की सीमा में डेरा जमाया। किसानों के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी ट्रैक पर दिखीं। ढोल नगाड़ों की थाप पर काफी देर तक कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान आंदोलनकारी किसानों तक कोई भी ट्रेन नहीं पहुंची। आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 12 बजे के ठीक बाद ही ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोक दिया। बावल के समीप प्राणपुरा में रेलवे की तरफ से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी, लेकिन किसान हरियाणा की सीमा में एकत्रित जरूर हुए, पर राजस्थान के असरका की सीमा में रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे। चार घंटे बाद ठीक चार बजे किसानों ने रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed