{"_id":"67c203ab1af42dec0702bca4","slug":"bar-elections-vishwamitra-elected-president-and-manoj-elected-secretary-rewari-news-c-198-1-rew1001-215894-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बार चुनाव... विश्वामित्र अध्यक्ष और मनोज सचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बार चुनाव... विश्वामित्र अध्यक्ष और मनोज सचिव निर्वाचित
Sat, 01 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रधान विश्वामित्र यादव, उप प्रधान सुमन यादव, सचिव मनोज कुमार, सह सचिव मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष च
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में विश्वामित्र यादव 209 मतों से प्रधान और मनोज कुमार 294 मतों से सचिव निर्वाचित किए गए। वहीं उपप्रधान पद पर सुमन यादव ने 40 मतों से जीत दर्ज कराई।
विश्वामित्र यादव दूसरी बार प्रधान चुने गए हैं। उन्हें कुल 919 वोट मिले हैं। उनका मुकाबला शमशेर सिंह के साथ था। शमशेर सिंह को 710 वोट मिले हैं। उप प्रधान पर सुमन यादव ने 40 वोटों से जीत हासिल की है। सुमन को कुल 723 वोट मिले हैं। वहीं, सचिव पद के लिए मनोज कुमार ने 294 वोटों से जीत हासिल की है। मनोज कुमार ने कुल 751 वोट हासिल की है। सह सचिव पद पर मोनू कुमार ने 322 वोटों से जीत हासिल की है, उन्हें 984 वोट मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए चिराग शर्मा ने 264 वोटों से जीत हासिल की है। चिराग शर्मा को कुल 956 वोट मिले हैं। कुल 1648 अधिवक्ताओं ने मतदान किया जबकि मतदाताओं की संख्या 1876 है।
मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चला। शाम 4 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई और परिणाम घोषित कर दिया गया। जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचन टीम के अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी, सतीश डागर, चौधरी चरण सिंह, शमशेर सिंह यादव, चंदन सिंह यादव और नरेश यादव ने बताया कि 15 ईवीएम से मतदान कराया गया था। सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशी और उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। विजेताओं ने इस दौरान मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। दोबारा जीत हासिल करने के बाद विश्वामित्र यादव ने लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि वह अधिवक्ताओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
-- -- -- -- --
1999 से 2025 तक प्रधानों की सूची
प्रधान ::: कार्यकाल
1. मोहर सिंह यादव=1989-1990
2. सुनील राव==1990-1991
3.नरेन्द्र सिंह राव==1991-1992
4.योगेंद्र सिंह यादव==1992-1993
5. धर्म सिंह यादव==1993-1994
6. सुनील कुमार चौधरी==1994-1995
7. एसएन वशिष्ठ==1995-1996
8. समय सिंह यादव==1996-1997
9. सुनील कुमार चौधरी==1997-1998
10. ओम प्रकाश यादव==1998-1999
11. सुनील राव==1999-2000
12. सुनील कुमार चौधरी==2000-2001
13. सतीश यादव==2001-2004
14. विवेक यादव==2004-2005
15. सुरेश कुमार यादव==2005-2006
16. योगेंद्र सिंह यादव==2006-2007
17. अनिल राव==2007-2008
18. रविंदर यादव==2008-2009
19. मनोज कुमार यादव==2009-2010
20. राव रघुबीर सिंह==2010-2011
21. रविंदर यादव==2011-2015
22. शमशेर यादव==2015-2016
23. जसवीर सिंह यादव==2016-2018
24. रविंदर यादव==2018-2019
25. सुधीर यादव==2019-2021
26. शमशेर यादव==2021-2022
27. सौरभ राव==2022-2023
28. विश्वामित्र यादव==2023-2024
29. विश्वामित्र यादव==2024-2025