फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bar Council Election Tomorrow; 3,037 Advocates to Cast Votes

Rewari News: बार काउंसिल का चुनाव कल, 3037 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Mon, 16 Mar 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bar Council Election Tomorrow; 3,037 Advocates to Cast Votes
रेवाड़ी। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल का चुनाव 18 मार्च को बार एसोसिएशन कार्यालय में होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 17 मार्च को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मतदान होगा जबकि 18 मार्च को जिला स्तर पर मतदान होगा। मतदान सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन

काउंसिल के 23 पदों के लिए कुल 157 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 53 प्रत्याशी महिला हैं। इस बार पांच महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। दो अन्य पद मनोनीत किए जाएंगे। जिला बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा में कुल 25 सदस्य होते हैं जिनमें से 23 सदस्यों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

23 पदों के चुनाव के लिए 157 प्रत्याशी मैदान में हैं और इन सभी को वरीयता के आधार पर मतदान किया जाना है। एक अधिवक्ता 25 प्रत्याशियों को वरीयता के आधार पर मतदान करेगा। इस मतदान प्रक्रिया में पूरे हरियाणा पंजाब एवं चंडीगढ़ से कुल 114758 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी में बावल एवं रेवाड़ी के अधिवक्ताओं को मिलाकर बूथ बनाए गए हैं जिसमें 3037 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
-
एडवोकेट गुरविंदर सिंह बराड़ पर्यवेक्षक नियुक्त
18 मार्च को जिला बार एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होने वाले चुनाव के लिए एडवोकेट गुरविंदर सिंह बराड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में होगा। चुनाव बैलेट पत्र पर कराए जाएंगे। मतदान को लेकर जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्याशियों ने भी जिला बार एसोसिएशन में घूम-घूम कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील अधिवक्ता साथियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed