फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bankrupt company handed over fake check by askingfor goods worth 1.5 crore

दिवालिया कंपनी ने डेढ करोड़ का सामान मंगवाकर थमाए फर्जी चेक, निदेशक सहित तीन पर मामला दर्ज

Wed, 19 Feb 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bankrupt company handed over fake check by askingfor goods worth 1.5 crore
गुजरात की एक दिवालिया कंपनी ने खरखड़ा स्थित कंपनी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सामान मंगवाकर उसकी एवज में फर्जी चेक थमा दिए। चेक बाउंस होने के बाद पता चला कि कंपनी दिवालिया घोषित हो चुकी है। इतना ही नही बैंक की ओर से कंपनी पर ताला लगाया हुआ है। पुलिस ने कंपनी निदेशक की शिकायत पर दिवालिया कंपनी के निदेेशक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धारुहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के खरखड़ा स्थित यशु आयरन कंपनी के निदेशक जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनका गुजरात स्थित एक कंपनी से एग्रीमेंट हुआ था। उसको करीब एक करोड़ 85 लाख माल दिया था। कंपनी की ओर से उन्हें ऑर्डर मिलने के बाद दो चेक भी दिए थे। जब धारुहेड़ा कंपनी की ओर से चेक को बैंक में लगाया तो दोनों चेक बाउंस हो गए। इतना ही जब जानकारी ली गई तो पता चला कि गुजरात स्थित कंपनी लोन नहीं भरने के चलते बैंक की ओर से दिवालिया घोषित की जा चुकी है। जोगिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी के निदेशक इंदु लोटा, अमित कुमार, सुरेश कुमार व अन्य साथियों ने कंपनी के दिवालिया घोषित होने के बावजूद भी उनसे ऑर्डर मंगवा लिया। जब कंपनी कर्मचारियों से लेनदेन को लेकर बात गई तो बार-बार भी गुमराह करते रहे कि जल्द ही उनका पैसा लौटा दिया जाएगा। पुलिस ने ग्लोबल कंपनी के निदेशक सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed