{"_id":"637bbe25cc36ec3e6e0ceac6","slug":"bal-bhavan-campus-will-be-seen-painted-in-the-colors-of-mathura-rewari-news-rtk664130895","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के रंग में रंगा नजर आएगा बाल भवन परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के रंग में रंगा नजर आएगा बाल भवन परिसर
विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाट?
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में 2 से 4 दिसंबर तक गीता जंयती महोत्सव सामाजिक सहभागिता के साथ भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की तैयारियों को समय रहते अंतिम रुप देने के लिए बैठक ली।
उन्होंने कहा कि इस बार का गीता महोत्सव पूर्ण रुप से गीता के 18 अध्यायों पर उनकी शिक्षाओं पर आधारित रहेगा, जिसमें दर्शकों को गीता पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। गीता महोत्सव में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता रहेगी। महोत्सव के दौरान बाल भवन परिसर गीतापुरम मथुरा के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा। गीता महोत्सव में मथुरा क्षेत्र के कलाकार गीता व राधा-कृष्ण से संबंधित एक से बढक़र एक मनोहारी झांकियों की प्रस्तुतियां देते हुए बृज क्षेत्र की कला के जलवे बिखेरेंगे जो दर्शकों का मन मोह लेंगी। उन्होंने कहा कि पीतल नगरी में एक बार फिर दर्शकों को गीता का ज्ञान दिया जाएगा। इस 3 दिवसीय आयोजन में बाहर से आने वाले व स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ विद्यालय के विद्यार्थी मनोहारी प्रस्तुतियां देंगे।
जीवन जीने की सीख देगा गीता महोत्सव, दर्शक जानेंगे गीता का मर्म
एडीसी ने कहा कि महोत्सव में धर्म-अधर्म, नारी सम्मान, इच्छाओं एवं कामनाओं पर नियंत्रण, कर्म की महत्वता, गुस्से पर काबू, देखने का नजरिया (ज्ञान और कर्म को एक रूप में देखना), मन पर नियंत्रण, स्वयं का आंकलन, अनुशासन, स्वयं का निर्माण, हर काम का फल मिलता है, व्यर्थ कुछ नहीं जाता, अभ्यास का महत्व, विश्वास के साथ विचार, पूर्णता से कार्य करना-काम में ढूंढे खुशी, अत्याधिक मोह पतन का कारण आदि शिक्षाओं का मिश्रण होगा, जिन पर रागनी, समूह गान, राधा कृष्ण नृत्य, कृष्ण वंदना, समूह नृत्य, एकल अभिनय, एकल नृत्य, श्लोकाचारण, भजन, गीता सार नृत्य नाटिका, लघु नाटिका, गीता संवाद आदि के माध्यम से प्रकाश डाला जाएगा और जीवन जीने की सीख देते हुए मार्गदर्शन किया जाएगा।बैठक में डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने एडीसी को जिला स्तरीय गीता महोत्सव से संबंधित कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, टीएम रोडवेज ऋतु शर्मा, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीएसओ मदन पाल, डीईओ नसीब सिंह, डीईईओ विरेंद्र नारा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आदित्य देशवाल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, प्रवक्ता डा. ज्योत्सना यादव मौजूद रहे।