फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bacteria free gulal will increase the enthusiasm of Holi

Rewari News: होली का उत्साह बढ़ाएगा बैक्टीरिया फ्री गुलाल

Mon, 10 Mar 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bacteria free gulal will increase the enthusiasm of Holi
फोटो : 06बाजार में रंग खरीद रहे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजार में दुकानें रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी और मुखौटों से सज गए हैं। बाजारों में हर्बल गुलाल की अधिक मांग है। हर्बल गुलाल गुलाब व गेंदे के फूल से तैयार किया गया है।
बाजार में भूरा, आसमानी और डार्क ब्लू रंग की भी अधिक मांग है। दुकानदारों ने बताया कि दिल्ली से आए बैक्टीरिया-फ्री हर्बल गुलाल भी लोगों को खूब भा रहे हैं। इन गुलालों को खासतौर पर त्वचा के लिए सुरक्षित बनाया गया है, जिससे यह ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। साथ ही स्मॉग शॉट यानी रंगीन धुआं छोड़ने वाले प्रोडक्ट को युवा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के नया बाजार के दुकानदार प्रदीप ने बताया कि हर्बल गुलाल की मांग पिछले साल के मुकाबले अधिक है। इस बार दिल्ली व गुरुग्राम से गुलाल मंगाया है, जिसकी खास बात यह होती है कि वह पक्का नहीं होता। इसके साथ ही स्मॉग शॉट्स रंगीन स्प्रे की मांग छोटे बच्चों में ज्यादा है। अभी स्कूलों व कॉलेजों में रंग की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार कमल ने बताया कि इस बार बाजार में पिछले साल की अपेक्षा अधिक चहल-पहल देखने को मिल रही है। इस बार बिक्री अच्छी होने की उम्मीद है। अब लोग स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग हो गए हैं, जिसके कारण केमिकल रंगों की बजाय हर्बल रंगों और गुलाल की खरीदारी में वृद्धि हो रही है। हर्बल रंग और गुलाल दिल्ली से लाए है, जिसकी कीमत 20 रुपये से लेकर 100 रुपये (प्रति 100 ग्राम) तक है।

ऐसे बनाएं हर्बल रंग

तरल लाल रंग : पांच चम्मच लाल चंदन पाउडर को पांच लीटर पानी में उबालें। इसको बीस लीटर पानी में मिलाएं। अनार के दाने पानी में उबालने से भी लाल रंग बनता है। टेसू के फूल को रात भर पानी में भीगने के लिए छोड़ दें। अच्छी तरह मसल कर छान लें। बाद में इसे सादे पानी में मिला लें।

सूखा लाल रंग : लाल चंदन के पाउडर में सूखे लाल गुड़हल के फूलों को पीस लें।

गीला हरा रंग : एक लीटर पानी में तीन चम्मच हिना पाउडर घोलकर हरा रंग बनाया जा सकता है।

सूखा हरा रंग : हरे रंग के लिए हिना पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुलमोहर की पत्तियां सुखाकर व पीसकर चमकदार हरा गुलाल तैयार कर सकते हैं।

सूखा पीला रंग : चार चम्मच बेसन में दो चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें। गेंदे के फूल सुखाकार पाउडर बना लें।
-
इस रेट से बिक रहा रंग

गुलाल (हर्बल) : 30 से 50 रुपये प्रति पैकेट

गुलाल (स्पेशल) : 120 से 200 रुपये प्रति पैकेट

गुलाल (नार्मल) : 30 रुपये प्रति पैकेट

रंग : 20 से 150 रुपये प्रति पैकेट

स्प्रे रंग : 120 से 200 रुपये प्रति पीस

स्मॉग शॉट : 200 से 300 रुपये प्रति पीस

बैलून : 10 से 60 रुपये प्रति पैकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed