फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Baba Saheb taught us to become educated, struggle and stay organized

Rewari News: बाबा साहेब ने दी, शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहने की सीख

Tue, 16 Apr 2024 05:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb taught us to become educated, struggle and stay organized
कार्यक्रम में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डाॅ. पवन धनवाल।
रेवाड़ी। बाबा साहेब डाॅ. भीम राव आंबेडकर की 133वीं जयंती के अवसर पर तुर्कियावास रोड पर आजाद नगर स्थित आंबेडकर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डाॅ. पवन धनवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. कंवर सिंह ने की।
विज्ञापन

डाॅ. पवन कुमार धनवाल ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीम राव आंबेडकर ने वंचितों का देश के संसाधनों में हक सुनिश्चित किया। बाबा साहेब एक अच्छे विचारक, कुशल अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दूरदृष्टि वाली सोच के व्यक्ति थे। आरबीआई की स्थापना, श्रमिकों व महिलाओं के अधिकार आदि में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का आयोजन माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था एवं श्रीगुरू रविदास मंदिर एवं हॉस्टल सहित क्षेत्र में अम्बेडकर की विचारधारा से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया गया। इससे पहले उन्होंने स्थानीय बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान समाजसेवी बीएस बंकल भी उपस्थित रहे। वहीं, प्रतिभा सम्मान समारोह में मुंशी राम आइआरएस, आरएन पुनिया, चीफ इंजिनियर राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता रणबीर सिंह, डाॅ. रमेश भागवत एडवोकेट, वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. अनुपमा दहिया तथा धर्म सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed