{"_id":"68dc1da9f11957ec870dde26","slug":"baba-ratiram-club-bawal-defeated-neemlaka-in-kabaddi-rewari-news-c-198-1-rew1001-226605-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कबड्डी में बाबा रतिराम क्लब बावल ने नीमलाका को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कबड्डी में बाबा रतिराम क्लब बावल ने नीमलाका को हराया
Tue, 30 Sep 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 15खेल मैदान में फुटबॉल खेलते लोग। संवाद
बावल। कस्बे के रेलवे रोड स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे 87वें गांधी जयंती खेल महोत्सव के तीसरे दिन आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा रतिराम क्लब बावल ने नीमलाका को 37-25 के अंतर से हराया। वहीं फुलबाॅल के मुकाबलों में बालावास, खोल एफसी क्लब, रिद्धि फैशन बावल, अलवर एफसी क्लब और जूनियर हरियाणा की टीम विजेता रहीं।
फुटबॉल प्रतियोगिता में बलिदान सूरजभान बालावास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोंडसी को 3-1 से हराया। खोल एफसी क्लब ने पुंडरी की टीम को मात दी। रिद्धि फैशन बावल ने बालावास को तीन गोल से हराया। अलवर एफसी क्लब ने यूनाइटेड क्लब बावल को 2-1 और जूनियर हरियाणा ने दिल्ली को 3-1 से शिकस्त दी। इस प्रकार दिनभर के मुकाबलों में फुटबॉल प्रेमियों को शानदार खेल देखने को मिला। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं।
कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा रतिराम क्लब बावल ने नीमलाका को 37-25 के अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में बावल स्टेडियम ने खेड़ा मुरार को मात दी। समिति सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अब तक 25 टीमों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
समिति ने बताया कि खेल महोत्सव का समापन और फाइनल मुकाबले 2 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन कुश्ती दंगल का आयोजन भी होगा, जिसमें 71 हजार रुपये का अंतिम कामड़ा रखा गया है। कुश्ती मुकाबले दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे और दूर-दराज से नामी पहलवान इसमें भाग लेने पहुंचेंगे।
बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली फुटबॉल टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी।
फाइनल मुकाबले और समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मौजूद रहेंगे। समिति का कहना है कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें नशामुक्त समाज की ओर प्रेरित करना है।