फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ayushman card holders were not treated

Rewari News: आयुष्मान कार्ड धारकों का नहीं किया गया इलाज

Tue, 04 Feb 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card holders were not treated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बकाये का भुगतान नहीं किए जाने से निजी अस्पतालों में मंगलवार को आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज नहीं किया गया। भुगतान की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा।
आयुष्मान योजना के तहत जिले में 24 निजी अस्पतालों में इलाज होता है। करीब 20 करोड़ के आसपास की राशि अटकी हुई है। करीब 3.75 लाख कार्ड धारक हैं। फिलहाल जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उनकी सेवाएं जारी रहेंगी। नए मरीज भर्ती नहीं होंगे। सरकार की ओर से पिछले चार माह से निजी अस्पतालों को मरीजों के इलाज का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे निजी अस्पतालों के संचालक नाराज हैं और अब योजना के तहत मरीजों के इलाज से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रधान डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि सरकार पर निजी अस्पतालों का करोड़ों रुपये बकाया है। इसके लिए सरकार से कई बार मांग की जा चुकी है पर अब तक बकाया भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में आईएमए की प्रदेश बॉडी के निर्देशों पर पात्रों का इलाज बंद करने का फैसला लिया गया है। अब प्रदेश कार्यकारिणी के आगामी निर्देशों तक पात्रों का इलाज बंद रहेगा। उनकी सरकार से मांग है कि जल्द उनकी मांगों को माना जाए। पैसा ना मिलने के कारण अस्पताल संचालकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed