फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awareness raised about cybercrime in Bawal.

Rewari News: बावल में साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Wed, 23 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised about cybercrime in Bawal.
स्कूल में विद्यार्थियों को नशे, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करते थाना - फोटो : Archive
बावल। थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने कस्बे के कई निजी स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को नशे, यातायात नियमों और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए भी घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के संबंध में उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते से संबंधित जानकारी या निजी जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान लोगों के कहने पर ऑनलाइन भुगतान करने से भी बचें। कार्यक्रम में स्कूलों के छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed