{"_id":"69307e77871ba9b51909ae2a","slug":"awareness-created-against-drug-abuse-and-cyber-crime-rewari-news-c-198-1-rew1001-229859-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशा और साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशा और साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक
Wed, 03 Dec 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम की तरफ से बुधवार को गांव पाली, मामडिया आसलपुर व मामडिया अहीर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। निरीक्षक रामपाल ने बताया कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है।
कहा कि यह न केवल सेहत को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशा शरीर ही नहीं बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं। इसलिए नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।
साथ ही नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन सुरक्षा के लिए जरूरी है ।