{"_id":"66de01e717ab494ba209c8d4","slug":"auto-collides-with-electric-pole-six-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-209118-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली के पोल से टकराया ऑटो, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली के पोल से टकराया ऑटो, छह घायल
Mon, 09 Sep 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। सवारियों को लेकर राजस्थान के सालासर धाम जा रहा ऑटोरिक्शा पाली पुल के पास बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में दिल्ली के करोलबाग निवासी कौशल्या देवी, निहालो देवी, भारत भूषण, कमला देवी, प्रेमचंद, पूर्णचंद घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के करोल बाग निवासी निहालो देवी ने बताया कि वह शुक्रवार को परिवार केसाथ टैम्पो से राजस्थान के सीकर जिले में सालासर धाम में दर्शन के लिए जा रही थी। ऑटो चालक ने शराब पी रखी थी और ऑटो को तेज रफ्तार से चला रहा था। कई बार मना करने के बाद भी ऑटो चालक तेज गति में चलाता रहा। जब वह नारनौल रोड पर पाली पुल पर पहुंचा तो वहां पर बिजली के पोल से चालक की लापरवाही से ऑटो टकरा गया। इस दौरान ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुंड चौकी पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।