फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aucioned at th zimkhana club or estate office

किसानों को एन्हांसमेंट राशि नहीं देने पर जिमखाना क्लब और एस्टेट ऑफिस होंगे नीलाम

Fri, 23 Aug 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
aucioned at th zimkhana club or estate office
रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय। - फोटो : Rewari
किसानों को एन्हांसमेंट राशि नहीं देने पर जिमएडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने गांव गुर्जर घटाल की 23 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए एन्हांसमेंट राशि किसानों को नहीं दिए जाने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के रेवाड़ी स्थित जिमखाना क्लब व एस्टेट ऑफिस के साथ गुरुग्राम के सेक्टर- 14 स्थित मुख्य ऑफिस को अटैच कर दिया है। कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले में कहा गया है कि यदि एचएसवीपी ने 23 अक्तूबर 2019 तक किसानों की राशि को नहीं दिया तो विभाग की तीनों प्रॉपर्टी को नीलाम कर पैसा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में एचएसवीपी तब के हुडा विभाग की ओर धारुहेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 से भिवाड़ी तक 70 फुट चौड़ा बाईपास निकालने के लिए गांव गुर्जर घटाल की 23 एकड़ जमीन अधिग्रहण की थी। उस समय मुआवजा राशि 15 लाख रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किए गए थे। गांव के सभी 30 केस रेवाड़ी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में चले। वर्ष 2012 में कोर्ट ने एचएसवीपी को करीब 55 लाख रुपये प्रति एकड़ की मुआवजा राशि देने के लिए आदेश दिए। लेकिन विभाग ने नहीं लौटाए।
विज्ञापन

ब्याज राशि जोड़कर देने थे 93 लाख रुपये प्रति एकड़
किसानों का केस लड़ रहे वकील दिनेश लखेरा ने बताया कि वर्ष 2012 में निर्णय किसानों के हक में आ गया था। बावजूद इसके राशि नहीं लौटाई गई। फैसले का क्रियान्वयन कराने के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की कोर्ट में अपील की गई थी। एचएसवीपी को ब्याज आदि की राशि जोड़कर किसानों को करीब 93 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से देना है। बुधवार को फैसले की कॉपी मिली है। इसके बाद जिमखाना क्लब के मैनेजर व रेवाड़ी एस्टेट ऑफिसर के हस्ताक्षर कराने के बाद दोनों ऑफिस अटैच करा दिए गए हैं। जल्द ही गुरुग्राम का सेक्टर- 14 का मुख्य ऑफिस भी अटैच हो जाएगा। राशि नहीं दिए जाने पर तीनों प्रॉपर्टी नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed