{"_id":"6a8205a16efa4cbae4070854","slug":"attempted-theft-at-hanuman-temple-thief-caught-on-cctv-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243710-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा काटी गई मंदिर की गेट की कुंडी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के बड़ा तालाब स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार की देर रात चोरों ने गेट की कुंडी काटकर चोरी का प्रयास किया। आरोपी मंदिर में रखे दानपात्र को खोलकर नकदी निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुजारी के आने की आहट सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के बाद पुजारी मंदिर बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 1:13 बजे एक युवक मंदिर के गेट की कुंडी काटकर अंदर घुसा। इसके बाद वह दानपात्र के पास बैठकर उसे खोलने का प्रयास करने लगा।
रात में पुजारी की आंख खुली तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें एक युवक दानपात्र के पास संदिग्ध गतिविधि करता दिखाई दिया। पुजारी मंदिर की ओर पहुंचे तो उनकी आहट सुनकर आरोपी वहां से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में काली शर्ट पहने युवक दानपात्र के सामने बैठा दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वह अचानक उठकर पीछे की ओर तेज गति से भागता नजर आता है।
विज्ञापन
पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।बड़ा तालाब स्थित मंदिर में मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।